Friday, November 18, 2011

KHABAR

मीडिया जनता को जनता की खबर दिखाता ,सुनाता है. पर कई बार खबर सुनाते-सुनाते मीडिया समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भूल टी आर पी की दौड़ में बाज़ी मार लेने की होड़ में लग जाता है. ऐसी सूरत में हम मीडिया से जिम्मेदारी की अपेक्षा नहीं कर सकते .कई ख़बरों के पीछे मीडिया इस तरह पड़ जाता है मानो दुनिया में  और कोई खबर बची ही नहीं है.खबर की सत्यता तो बाद में प्रमाणित करते रहेंगे पहले सनसनी तो फैला लें.कुछ ऐसी ही सोच मीडिया की हो गई लगती है.